Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

देवरिया। जिले के थाना खुखुन्दू क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतपुरा निवासी फैज उर्फ इब्राहिम शाह (5 वर्ष) आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना खुखुन्दू पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़