फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर-19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शनिवार को अग्रवाल सभा पूरन एनक्लेव,ओल्ड़ फरीदाबाद द्वारा भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
कवियों की हास्य रचनाओं और व्यंग्यात्मक अंदाज पर सभागार में खूब ठहाके गूंजे। कार्यक्रम ने साहित्य,हास्य और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में डॉ.दिनेश रघुवंशी,डॉ.विनीत पांडेय, दीपक पारिक,डॉ.विनोद पाल,सुनेहरी लाल वर्मा,डॉ.खुशबू शर्मा और श्वेता सिंह सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवियों ने हास्य,व्यंग्य और समसामयिक विषयों के माध्यम से दर्शकों को आनंदित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरुचि भोज और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का सत्कार किया गया और हास्य कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि लखन कुमार सिंगला की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने फरीदाबाद में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
इस प्रकार का आयोजन लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ हिंदी साहित्य और काव्य परंपरा से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। इस मौके पर संरक्षक जगदीश चन्द्र गोयल,नारायण प्रकाश गुप्ता,सुभाष चन्द्र गोयल,अनिल गुप्ता,महेश सिंघल अध्यक्ष,दिनेश जिन्दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनुज गोयल उपाध्यक्ष,विनीत गर्ग महासचिव,उमेश कुमार गोयल कोषाध्यक्ष,विशाल जिन्दल स्कूल प्रबंधक,रविन्द्र गोयल ऑडिटर,दीपक गोयल,राम भटोरे गर्ग,राम कुमार गोयल,अतिवास गुप्ता,मनोज अग्रवाल,लक्ष्मण गोयल,संजय गोयल,विष्णु गोयल,मुकेश बंसल,चौधरी प्रवीण गर्ग,राम गोपाल गोयल,अजय गुप्ता,महेश आर्य,अजय कुमार जैन, नितिन लखन सिंगला,सत गोपाल गुप्ता,राजेन्द्र प्रसाद जिन्दल,महेश चन्द्र अग्रवाल,नरेश गर्ग,साकेश गोयल,अमित गर्ग,बनवारी बंसल,गौरव सिंघल,योगेश सिंघल,प्रवीण आर्य,हरिकिशन गुप्ता,बलराम बंसल,अशोक जिन्दल,पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।