Breaking News
IMG 20260905 WA0001

पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय विदाई समारोह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सम्मान व भावनाओं और गौरव से भरा रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक ईमानदारी,निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने वाले 8 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त सराय संदीप,भलाई निरीक्षक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में इंस्पेक्टर जान मोहम्मद,इंस्पेक्टर चरण सिंह, इंस्पेक्टर राधेलाल,इंस्पेक्टर चतर भुज,इंस्पेक्टर जीवन लाल,ईएसआई करण सिंह,ईएसआई सतीश कुमार तथा ईएचसी जगदीश शामिल हैं।

सभी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,जनसेवा एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस विभाग केवल सेवा नहीं,बल्कि एक परिवार है:एसीपी संदीप
समारोह को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सराय संदीप ने कहा कि पुलिस विभाग केवल एक सेवा नहीं,बल्कि एक परिवार है।

पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात आमजन की सुरक्षा,कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कठिन परिस्थितियों में समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का विभाग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है,जिसे हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्षों की सेवा के दौरान कर्मचारियों ने जो अनुभव,अनुशासन,कार्य-कुशलता और सेवा भावना अर्जित की है,वह पुलिस विभाग की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी कर्मचारी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे तथा उनके अनुभव विभाग और समाज के लिए उपयोगी बने रहेंगे।

➡️स्मृति-चिह्न व उपहार देकर किया सम्मानित।
कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न,सम्मान स्वरूप उपहार एवं शुभकामना भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ,सुखद,समृद्ध एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। साथ ही,पुलिस विभाग को दी गई उनकी दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260828 WA0009

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आएगी पारदर्शिता

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार राजस्व सेवाओं को सरल,पारदर्शी,समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण …