Breaking News
WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.02.22 PM

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन,सुमित गौड़ पहुंचे धरना स्थल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर निगम मुख्यालय पर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को उस समय और अधिक मजबूती मिली,जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ अपनी टीम के साथ हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में बीके चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।

इस अवसर पर यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बाल गुहेर,जिला प्रधान दलीप बहुत तथा जिला सचिव अनिल चिण्डालिया ने कांग्रेस पार्टी द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिए जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ का स्वागत किया। धरने पर मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने एक भी सफाई कर्मचारी की स्थायी भर्ती नहीं की है,जबकि हरियाणा की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर सफाई कर्मचारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं,वहीं दूसरी ओर उनके स्थान पर नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं।

सुमित गौड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर कर्मचारी आंदोलनों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का कार्य किया था और कांग्रेस हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करती रही है।

इसके विपरीत भाजपा सरकार पर ठेका प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। गौड़ ने कहा कि 20 दिन से अधिक हड़ताल होने के फरीदाबाद शहर के सेक्टरों,कालोनियो में गंदगी और कूड़े के पहाड़ लग गए है। सड़क पर पड़े इन ढेरों के पास से गुजरना भी हो रहा है।

ऊपर से बरसाती मौसम के चलते बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। सरकार न तो कर्मचारियों की मांगों को मान रही और न ही उसे हरियाणा वासियों की चिंता है। सरकार केवल हठधर्मिता लेकर बैठी हुई है। सुमित गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर हड़ताली कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और ठेका प्रथा सहित कर्मचारी विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0001

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी:संजय जून

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडल के …