Breaking News
IMG 20260828 WA0002

एसआरवीएस विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाने में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

मीरजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसआरवीएस विद्यालय अहरौरा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाना परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया।

विद्यालय के बच्चों ने थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बच्चों द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने का यह भावुक और अनूठा प्रयास सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

बच्चों ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो पुलिसकर्मी दिन-रात समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए गर्व की बात है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं आरवी, सृष्टि, प्रगति सिंह, अध्या, नव्या और प्रज्ञा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका एवं एक्टिविटी इंचार्ज निक्की केशरी तथा म्यूजिक अध्यापक अविनाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बच्चों के स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास, सम्मान एवं आत्मीयता को मजबूत करते हैं।

विद्यालय की ओर से आयोजित यह पहल रक्षाबंधन के पारंपरिक पर्व को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का सुंदर प्रयास रही। कार्यक्रम ने प्रेम, सुरक्षा, सम्मान, कर्तव्य और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस दौरान प्रिंसिपल संजय पाठक, अखिलेश कुमार सहित विद्यालय एवं थाना परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …