Breaking News

देवरिया – छात्रों पर लाठीचार्ज की हो निष्पक्ष जांच दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई – हर्षित सिंह

Ibn news Team DEORIA

IMG 20260827 WA0009

देवरिया। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। पुलिस बल के प्रयोग की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश महासचिव गोविंद मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर भारती ने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए। इस दौरान युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय,विराट यादव, अशोक कुमार, छोटेलाल यादव, मिठाई लाल,दीनदयाल प्रसाद सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …