Breaking News
IMG 20260825 WA0003

अहरौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पुलिस थाना, चौकी, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के अलावा विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद कार्यालय में सभासदों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीद उद्यान, आर्य शिशु मंदिर, नगर पालिका इंटर कॉलेज एवं सत्यानगंज में भी ध्वजारोहण किया गया।

इसी क्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने लतीफपुर स्थित अंकुर ढाबा पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।

उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जय, महात्मा गांधी अमर रहें और शहीद भगत सिंह अमर रहें सहित देशभक्ति के नारे लगाए।

अहरौरा थानाध्यक्ष अजय मिश्रा, नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह एवं इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने भी अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया।

वहीं मदारपुर पंचायत भवन में इंजीनियर विकास यादव तथा महुली पंचायत भवन में पिंकी जैसवारा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मदारपुर बी डी किड्स गार्डन विद्यालय में डायरेक्टर, श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉ बीरेंद्र यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया है।

क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, जेई दीपक यादव, जेई विकास बिंद, सभासद कुमार आनंद, मोहम्मद सलीम, आशीष अग्रहरी, संजय जायसवाल, प्रमोद मौर्य, प्रभु अशोक, रितेश, मयंक, इरशाद आलम, बाबूलाल प्रजापति, नामित सभासद महेंद्र सिंह, कृष्णा तिवारी, श्वेता सिंह सहित ठेकेदार मनीष केसरी, धीरज केसरी, बिहारी यादव एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …