Breaking News
Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय सलेमपुर में मनाई गई।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। वह आधुनिक भारत के निर्माता व युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे।प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश में आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के विस्तार को बढ़ावा दिया, जिससे भारत में तकनीकी विकास की मजबूत नींव तैयार हुई। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने तथा देश के प्रशासनिक और तकनीकी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा महत्वपूर्ण कार्य किया।

युवा नेता अखिलेश मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी जी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी सोच में युवा शक्ति, आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों को विशेष स्थान प्राप्त था। वरिष्ठ नेता एम ए खान ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके विचारों को समझे और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मनोज पांडेय,लालसाहब यादव, सत्यम पांडेय, रोहित यादव, अखिलेश मिश्र, मोहम्मद अरशद खान,परमानन्द प्रसाद, सुनील तिवारी, राजकुमार पटवा,

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 07 09 at 8.55.42 PM

ब्रेकिंग न्यूज जिला कारागार का जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त निरीक्षण किया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। जिला कारागार का जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त …