Breaking News
IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस देवरिया में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया । ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश के प्रति पूर्ण समर्पण एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सदैव निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस अवसर पर समस्त पुलिस कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त स्वतंत्रता हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर है। राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सेवा में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन के विश्वास को और मजबूत बनाए तथा अपने आचरण एवं कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा उठाएं ।

इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान देने वाले निम्नलिखित पुलिस कर्मियों 1.उ0नि0 सुमित कान्त थाना बरहज को प्रसंशा चिन्ह (रजत) डीजीपी उ0प्र0, 2.आ0 बृजेश निषाद, 3.आ0 पंकज चौधरी, 4.आ0 राजकुमार, 5.मु0आ0 रामसुरेश चौधरी, 6.महिला आरक्षी प्रियंका कुमारी, 7.महिला आरक्षी रेनू यादव, 8.होम गार्ड नीरज यादव, 9. होम गार्ड शम्भूनाथ यादव, 10. होम गार्ड राजेश गिरी, 11.होम गार्ड ध्रुवनारायण यादव तथा 12.होम गार्ड रविशंकर मिश्रा को डीजी-112 का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस कार्मिकों के मध्य मिष्ठान का वितरण किया गया तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति उत्साह एवं प्रतिबद्धता का भाव देखने को मिला ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर/पुलिस लाइन श्री गौरव सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीमती रंजना सचान, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

सोशल मीडिया सेल
जनपद देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0002

अहरौरा मेन कैनाल के गेट का रिसाव रोकने की कवायद, सिंचाई विभाग ने शुरू कराया निर्माण कार्य

भारतीय किसान यूनियन और अहरौरा डोंगिया बांध समिति की लगातार मांग के बाद हुई कार्रवाई …