मीरजापुर। 28 मई बकरीद त्यौहार को लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
बकरीद पर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
थानाध्यक्ष अजय मिश्रा व नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह मय पुलिस पीएसी बल के साथ पूरे नगर में पैदल रूट मार्च किया गया।
थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया की 28 मई बकरीद त्यौहार पर कहीं भी अराजकता का माहौल न हो इसको लेकर जगह-जगह पुलिस फोर्स लगाए गए हैं। सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए भी पाबंदी लगाई गई है। और बकरीद की नमाज को लेकर ईदगाह और उसके आसपास विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
नमाज के दौरान पर्याप्त पुलिसकर्मी पीएसी तैनात रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल पार्टियां और निगरानी सक्रिय रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
इस दौरान एसआई संजय सिंह, एसआई महेंद्र कुमार, एसआई रामआशीष बिंद, सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे।