Breaking News
Screenshot 2026 04 28 21 29 49 49 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

देवरिया – नूनखार पेट्रोल पंप पर दबंगों का हमला, कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2026 04 28 21 29 49 49 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम कुछ दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की और परिसर में तोड़फोड़ भी की। इस घटना में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप के मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पेट्रोल पंप के मैनेजर सतप्रकाश ने दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मैनेजर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर कुछ मनबढ़ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल की मांग करने लगे। उस समय पेट्रोल की अनुपलब्धता की जानकारी दी गई। इस पर युवक भड़क उठे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना साफ दिखाई दे रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …