Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

खुखुन्दू: स्वामी विवेकानंद मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष श्री मुसाफिर चौहान एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री सूरज कुमार ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में, सत्र 2024-2025 में लगातार तीन वर्षों से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का यादव और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अनामिका यादव (पुत्री श्री दिनेश यादव) को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने दोनों मेधावियों को साइकिल, प्रमाण-पत्र और पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसबीआई मैनेजर श्री चंद्रशेखर, ग्राम प्रधान गामा यादव, प्रबंधक मदन यादव और प्रधानाचार्य आफताब आलम अंसारी ,सन्देश यादव. सुदामा राय. सुभाष यादव. देवेन्द्र कुमार यादव. राजेश गुप्ता. अनिल कुमार सिंह. श्री राम शर्मा.
अनीता यादव ,नीलम ओझा , सरिता पाण्डेय, रीना मिश्रा, खुशी यादव ,प्रीति ,ज्योति,अरुणिमा कुशवाहा , सुरेन्द्र शाही ,निहाल यादव, जैनेंद्र चौहान , राजेंद्र कुशवाहा,जियाउल हक,अवनीश सर ,राहुल यादव, आदर्श यादव पंकज सर
तथा समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं सहित भारी संख्या में अभिभावक एवं सम्मानित गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।