Breaking News

गाजीपुर:80 लाख की हेरोइन व हजारों नकदी सहित दिलदारनगर में पकड़े गये 4 सप्लायर

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:एएनटीएफ व दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बिहार से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 412 ग्राम नाजायज हेरोईन 01 अदद मोटर साइकिल व 04 अदद एन्ड्राइड मोबाइल, जामा तलाशी के 2025 रुपए नकद बरामद किया गया ।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.11.2025 को थाना एएनटीएफ एवं थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्कर जिनका नाम धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मठिया मोड नई बाजार थाना बक्सर बिहार उम्र करीब 26 वर्ष, विपिन पासवान पुत्र मनी पासवान निवासी दुल्लहपुर थाना सेमरी जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 29 वर्ष, दिव्यांशू प्रसाद पुत्र अनिल कुमार निवासी कस्बा नई बाजार थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 19 वर्ष साहिल खान पुत्र शहनवाज खान निवासी चित्रकोनी थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 को वर्ष रेलवे स्टेशन दिलदारनगर गेट के बाहर बायें पोस्ट आफिस के बगल सरकारी हैंडपम्प के पास से गिरफ्तार किया गया ।

इस सम्बन्ध में थाना दिलदारनगर मे मु0अ0सं0 232/25 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि ये लोग गाजीपुर के शेरु खां पुत्र बाला खां नाम के एक व्यक्ति से सस्ते दाम मे हेरोइन खरीद कर बक्सर बिहार मे ले जा कर सस्ते दामों बेच देते है और जो फायदा होता है उसे आपास मे बाट लेते है । आज ये लोग गाजीपुर से हेरोइन ले कर जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मठिया मोड नई बाजार थाना बक्सर बिहार उम्र करीब 26 वर्ष विपिन पासवान पुत्र मनी पासवान निवासी दुल्लहपुर थाना सेमरी जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 29 वर्ष दिव्यांशू प्रसाद पुत्र अनिल कुमार निवासी कस्बा नई बाजार थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 19 वर्ष
साहिल खान पुत्र शहनवाज खान निवासी चित्रकोनी थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष शामिल है

बरामदगीः-

1.412 ग्राम अवैध हेरोइन (जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रूपये),
2.04 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन
3.01 अदद दो पहिया वाहन
4.2025 /- रूपया नगद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिहं थाना ए0एन0टी0एफ0 मय उ0नि0 सत्यनारायण शुक्ला थाना दिलदारनगर मय टीम जनपद गाजीपुर ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …