Breaking News
WhatsApp Image 2025 11 22 at 18.42.24 04fb5e65

गजब हाल:टोटो पर बैनर माईक लगवा कर उसे सीएमओ ने पुरुष नसबंदी अभियान का सारथी बना दिया

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

जागरूकता रैली संग पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की शुरूआत

गाजीपुर । जिले में शनिवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की शुरूआत जागरूकता रैली के साथ हुई। सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय ने रैली के साथ ही सारथी वाहन को झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर तक चलने वाले पखवाड़े की थीम स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार रखी गई है। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगों ने स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की थीम पर काम करने का संकल्प भी लिया।

सीएमओ ने कहा कि पुरुष नसबंदी स्थाई परिवार नियोजन की विधि है। केवल महिलाएं ही इसे न अपनाएं, बल्कि पुरुष भी इसमें सहयोग करें। ऑपरेशन के दो दिन बाद व्यक्ति सामान्य काम व एक सप्ताह के बाद भारी काम कर सकता है। उन्होंने बताया कि सारथी वाहन ब्लॉकों में पहुंचकर लोगों को परिवार नियोजन के उपाय अपनाने के लिए जागरूक करेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन एच एम डॉक्टर मनोज सिंह ने बताया कि पुरुष नसबंदी को लेकर फैली भ्रांतियां बिल्कुल गलत हैं।

नसबंदी के बाद भी व्यक्ति वैवाहिक सुख का पूरा आनंद ले सकता है। अप्रैल से अब तक 12 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। इस अवसर पर डी पी एम प्रभुनाथ, डी सी पी एम, अनिल कुमार,जिला मलेरिया अधिकारी मनोज सिंह व आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …