टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना सैदपुर में “थाना दिवस” पर सुनी गई जनता की फरियाद
थाना दिवस पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व/पुलिस विभाग की टीमों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी वं पुलिस अधीक्षक ने थाना सैदपुर में “थाना दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है, उनमें तुरंत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाए। ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे