फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक और पंजाबी सभा फरीदाबाद की ओर से इस वर्ष 75वां भव्य दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दशहरा ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर समिति के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया और पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने पदाधिकारियों संग स्थल का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य अतिथि रहेंगे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व के मुख्य अतिथि फरीदाबाद सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे। उन्होंने कहा कि रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों को जलाया जाएगा, जिन्हें तैयार करने के लिए विशेष रूप से बाहर से कारीगर बुलाए गए हैं।
विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा पर्व
डॉ. भाटिया ने कहा कि दशहरा केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यही कारण है कि इसे विजय दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
बच्चों और परिवारों के लिए भव्य मेला
दशहरा मैदान में इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां पर बच्चों के लिए झूले, महिलाओं के लिए खरीदारी की दुकानें और खाने-पीने के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। यह मेला हर वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और आनंद का विशेष केंद्र बनेगा।
व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग
डॉ. भाटिया ने बताया कि दशहरा पर्व की सफलता के लिए मंदिर पदाधिकारियों और पंजाबी सभा के सदस्यों के साथ-साथ प्रशासन का भी विशेष योगदान रहेगा। भीड़-प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
आयोजन में शामिल पदाधिकारी
इस मौके पर अमर बजाज, बलविंदर खत्री, बंसी लाल कुकरेजा, इंदर चावला, किशन कपूर, राजू भाटिया, राजन मनोचा, सोनू खत्री, विपिन भाटिया, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया (सनी), अधिवक्ता तरुण भाटिया, मोक्षित भाटिया, करन बजाज, मोहित बजाज, वितुल रूप राय, अमित नरूला, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, भरत कपूर, खेम बजाज, सचिन भाटिया, आशीष अरोड़ा, जतिन गांधी, कमल कपूर, पंकज अरोड़ा, अरविन्द शर्मा, रविंदर गुलाटी, शिवम तनेजा, अनुज नागपाल, प्रेम बब्बर, आयुष तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।