Breaking News
WhatsApp Image 2025 09 30 at 7.49.29 PM 1

जीएसटी के प्रमोशन के लिए सैदपुर पहुंचे मंत्री रविन्द्र जायसवाल कहा मोदी जी ने दिया है सबको उपहार

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी सुधार लागू हो गए। इसे लेकर मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रवीन्द्र जायसवाल ने आज जनपद भ्रमण के दौरान जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के अंतर्गत खुद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जनसंर्पक किया।

उन्होंने ने आज मंगलवार को जनपद के तहसील सैदपुर अंतर्गत पदयात्रा कर कारोबारी प्रतिष्ठानों में जाकर कारोबारियों से मिले तथा ग्राहकों से बात की, जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें.और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘घटी जी एस टी मिला उपहार, धन्यावद मोदी सरकार,’ कम जीएसटी का लाभ उठाओ, स्वदेशी उत्पाद घर लाओ,  का पोस्टर जरूर लगाएं।

मंत्री ने खुद प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर चस्पा किया। उन्होंने स्नेहिल भाव से प्रतिष्ठान प्रबन्धन से  पूछा कि जीएसटी में कितनी कमी आई है। यह बताए जाने पर कि कुछ वस्तुओ पर 12 प्रतिशत घटकर 5 प्रतिशत हो गया है, तथा कुछ वस्तुओ पर जी एस टी शून्य हुए हैं ।  मंत्री जी ने कहा कि इससे आपका बाजार और मजबूत होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्राहकों को कम हुई जीएसटी का फायदा जरूर दीजिए।

जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ के तहत मा 0 मंत्री ने मार्ग पर स्थित कई दुकानों में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी की घटी दरों को लेकर उनसे संवाद किया। उन्हें जीएसटी की घटी दरों से संबंधित एक स्टीकर दिया। साथ ही कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को जरूर दीजिए। इससे आपका कारोबार और समृद्ध होगा जिसपर प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी कमी का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …