मीरजापुर। जिले की साइबर क्राइम टीम थाना मड़िहान ने सराहनीय कार्य करते हुए गलती से किए गए ऑनलाइन भुगतान की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई। यह मामला ग्राम राजापुर चौकिया निवासी सतीश सिंह पुत्र महेंद्र सिंह से संबंधित है।
घटना और शिकायत
16 मई 2025 को सतीश सिंह ने थाना मड़िहान में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनसे गलती से ₹4000 का भुगतान हो गया है। शिकायत दर्ज होते ही मामला साइबर सेल टीम को सौंपा गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान की साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू की। टीम ने प्रयास करके सम्पूर्ण ₹4000 पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।
पीड़ित ने जताया आभार
राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित सतीश सिंह स्वयं थाने पहुंचे और पुलिस उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीम की त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
साइबर जागरूकता अभियान
इस अवसर पर पीड़ित को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।
टीम में रहे शामिल
इस सफल कार्रवाई में
-
प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा,
-
कांस्टेबल कुलदीप कुमार और
-
महिला कांस्टेबल सरला सिंह
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।