टीम आइबीएन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट
गाज़ीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित “संकल्प – हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सादात और प्राइमरी विद्यालय नवापुरा में छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों को बाल सभा, बाल विवाह, बाल यौन शोषण की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों पर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि बाल सभाएँ न केवल बच्चों को आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि यह समुदायों में बाल संरक्षण और सहभागी दृष्टिकोण को भी प्रोत्साहित करती हैं। इससे बाल विवाह और बाल शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने में मदद मिलती है।
साथ ही, कार्यक्रम में छात्रों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए—
-
महिला हेल्पलाइन: 181
-
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
इसके अलावा, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे—
-
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
-
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
-
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
-
सामान्य एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना
-
महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा निवारण संबंधी प्रावधान
के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।