टीम आइबीएन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट
गाज़ीपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायतों ने हिस्सा लिया।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, पात्र लाभार्थियों का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, पंचम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
सीडीओ ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि—
-
सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।
-
निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूरा किया जाए, लापरवाही पर प्रधान और सचिव के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-
ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण केंद्र को सक्रिय किया जाए और एकत्रित प्लास्टिक का सही प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
-
पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले रहें ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।
सीडीओ ने अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मरदह सीता सिंह, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।