टीम आइबीएन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के तहत नंदगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीते दिनों कम्पोजिट विद्यालय बुढ़नपुर से हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का भारी सामान बरामद किया है।
गिरफ्तारी का घटनाक्रम
दिनांक 04.09.2025 को उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ सिरगिथा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिलार नहर पुल के पास बने खंडहर से 4 अभियुक्तों और 1 बाल अपचारी को चोरी के सामान के साथ दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
-
पिन्टू बिन्द उर्फ अखिलेश कुमार बिन्द, पुत्र स्व. सुरेन्द्र नाथ बिन्द, निवासी ग्राम बिन्दपुरवा महराजगंज थाना कोतवाली, गाजीपुर, उम्र 27 वर्ष।
-
गुलाब बिन्द, पुत्र सत्यनारायण बिन्द, निवासी ग्राम बिन्दपुरवा महराजगंज थाना कोतवाली, गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष।
-
श्रवण बिन्द, पुत्र चिल्ही बिन्द, निवासी ग्राम बिन्दपुरवा महराजगंज थाना कोतवाली, गाजीपुर, उम्र 18 वर्ष।
-
विरेन्द्र कुमार बिन्द उर्फ पोमा, पुत्र स्व. सुदामा बिन्द, निवासी ग्राम बिन्दपुरवा महराजगंज थाना कोतवाली, गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष।
-
01 बाल अपचारी, नाम गोपनीय।
बरामद सामान
-
01 एलईडी टीवी
-
02 मॉनिटर
-
02 यूपीएस (160 AH की बैटरी सहित)
-
02 एडॉप्टर
-
02 स्पीकर
-
02 माइक्रोफोन
-
02 माउस
-
01 सीपीयू
-
01 वेब कैमरा
-
01 प्रिंटर
-
01 स्टेबलाइजर
-
02 पावर केबल
-
02 HDMI केबल
-
01 प्रिंटर केबल
-
01 की-बोर्ड
-
घटना में प्रयुक्त 01 हेक्सा ब्लेड व 01 प्लास
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज में मु.अ.सं. 244/2025 धारा 305(e), 331(4), 317(2) BNS में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर।