Breaking News
गाजीपुर पुलिस द्वारा चोरी का सामान और तमंचे के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

गाजीपुर: तमंचे और चोरी के सामानों के साथ पकड़े गए शातिर चोर, कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता

टीम आइबीएन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय ने अपनी टीम के साथ अंधऊ-बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों के नाम व पता

  1. विशाल बिंद उर्फ प्रभास राम, पुत्र रामलखन बिंद, निवासी बिंदपुरवा थाना कोतवाली, गाजीपुर (उम्र 21 वर्ष)

  2. छोटू कुमार, पुत्र फुलचंद राम, निवासी मोहाव थाना कोतवाली, गाजीपुर (उम्र 21 वर्ष)

  3. रामलखन बिंद, पुत्र स्व. रामजनम बिंद, निवासी बिंद का पुरवा, महराजगंज थाना कोतवाली, गाजीपुर (उम्र 50 वर्ष)

बरामदगी

  • 02 अदद सैमसंग इन्ट्रैक्टीव पैकेट पैनल

  • 02 अदद UPS माइक्रोटेक

  • 01 अदद Etmax साउंड बॉक्स

  • 01 अदद वायरलेस की-बोर्ड व माउस

  • 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर

  • 01 अदद जिंदा कारतूस

  • 01 पिकअप वाहन (UP61AT5981)

पूछताछ में खुलासा

आरोपियों ने बताया कि यह सामान उन्होंने पिंटू उर्फ अखिलेश बिंद (निवासी बिंदपुरवा, महराजगंज) के साथ मिलकर 28 अगस्त 2025 की रात को ग्राम मोहाव के कंपोजिट विद्यालय से चोरी किया था। वे सामान मऊ में बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

अभियोग पंजीकृत

  • मु.अ.सं. 672/2025 धारा 305(a), 331(4), 317(2) BNS थाना कोतवाली

  • मु.अ.सं. 677/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

  • विशाल बिंद पर पहले से 3 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

  • छोटू कुमार पर 3 मामले, जिनमें आर्म्स एक्ट और हत्या का प्रयास शामिल।

  • रामलखन बिंद पर भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय व हमराह पुलिस बल, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …