Breaking News
अयोध्या में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग पर काबू पाती फायर ब्रिगेड

ब्रेकिंग न्यूज़ शहर के व्यस्ततम इलाके में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, तीन ट्रांसफार्मर जलकर खाक

अयोध्या  रिपोर्ट  ब्यूरो: कामता शर्मा

अयोध्या। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक देवकाली ओवरब्रिज के पास सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे लगे तीन ट्रांसफार्मरों में देखते ही देखते आग भड़क उठी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद भारी धुआं फैल गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने वाहन छोड़कर इधर-उधर भागते नजर आए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ओवरलोड बताया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अचानक ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से यह हादसा हुआ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी के हताहत होने की खबर है।

स्थानीय लोग लगातार बिजली व्यवस्था को लेकर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी और ओवरलोडिंग के चलते बार-बार ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …