Ibn news Team लखनऊ
रिपोर्ट सुभाष यादव

गोरेयाकोठी विधानसभा (सिवान, बिहार) —
विधानसभा गोरेयाकोठी (संख्या 111) के माननीय विधायक श्री देवेश कान्त सिंह ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यशाला को सफल बनाने पर बल दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम के विशेष अवसर पर विधायक श्री सिंह ने चित्रा देवी, क्षेत्रीय मंत्री, महिला मोर्चा (गोरखपुर क्षेत्र) को महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने चित्रा देवी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पार्टी की प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर महिला प्रभारी कमलावती देवी, संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, विधानसभा प्रभारी चांदनी पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, महिला भागीदारी और आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।