मीरजापुर
✍️ मीरजापुर से रिपोर्ट: IBN NEWS ब्यूरो
⚠️ कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना, कावड़िया बनकर करते थे चोरी
मीरजापुर। थाना मड़िहान पुलिस ने नकली कावड़िया बनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27-28 जुलाई की रात कलवारी चौराहे के पास की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 08 एंड्रॉइड मोबाइल, 01 पीली धातु का लॉकेट, ₹3200 नगद, हैंड पर्स, और घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन बरामद किया है।
🕵️ कैसे हुआ खुलासा?
27 जुलाई 2025 को मोहित कुमार पुत्र सदाफल सोनकर निवासी रामपुर ढवही खोड़िया, थाना अहरौरा, मीरजापुर ने थाना मड़िहान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथियों के साथ कावड़ यात्रा में गंगाजल लेकर शिवद्वार मंदिर, घोरावल जा रहे थे। कलवारी बाजार में विश्राम के दौरान किसी अज्ञात ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया।
एसएसपी सोमेन बर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में थाना मड़िहान पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
👮 गिरफ्तार आरोपी:
-
सरफराज पुत्र लाल मोहम्मद – निवासी औरही, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
-
सुभाष पुत्र रामनाथ – निवासी जुड़ी, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
-
राजेश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार – निवासी पटवध धरिकार बस्ती, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
📦 बरामद सामान:
-
08 एंड्रॉइड मोबाइल
-
01 पीली धातु का लॉकेट
-
₹3200 नगद
-
एक हैंड पर्स
-
चोरी में प्रयुक्त ऑटो वाहन संख्या: UP 64 CT 1809 (सीज कर दिया गया है)
📝 पूछताछ में बड़ा खुलासा:
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे नकली कावड़िया बनकर कावड़ यात्रा में शामिल हो जाते थे। रास्ते में श्रद्धालुओं से मेलजोल बढ़ाकर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मोबाइल, आभूषण व नगदी चुराकर आपस में बांट लेते थे।
⚖️ दर्ज मुकदमा:
-
मु0अ0सं0-237/2025, धारा 303(2), 317(2) BNS थाना मड़िहान
-
आरोपी राजेश कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है जिसमें NDPS एक्ट, आयुध अधिनियम व गुण्डा एक्ट के अंतर्गत कई मुकदमे दर्ज हैं।
👮 पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा
-
उप निरीक्षक श्याम बदन यादव
-
उप निरीक्षक रामलाल सिंह यादव
-
थाना मड़िहान पुलिस टीम