जिगना मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजटा गांव मे सुनीता 16 वर्षीय पुत्री जगदीश उर्फ कलट्टर तिवारी बीती रात सदिग्ध परिस्थितियों मे जल कर मौत हो गयी। परिजनों ने बिना पुलीस को सूचना दिये गंगा घाट पर अन्तिम संस्कार करने चेहरा घाट पर पहुचे गाव वालो कि सूचना पर थाना प्रभारी मधुप सिह दल बल समेत पहुच गये। शव का पोष्टमार्डम कराने पर अडे कतिपय कारण से पुलीस फोर्स वापस बैरंग लौट आयी। जब थाना प्रभारी मधुप सिह से बात की गयी तो उनका कहना था कि लडकी के जलने कि सूचना थी मौके पर गये थे पर परिजन जली लडकी को इलाहाबाद ले गये थे रास्ते मे ही दाह संस्कार कर दिये। जबकि ग्रामीणो कि माने तो चेहरा घाट पर ही अन्तिम संस्कार करने पहुंचे थे। आनन फानन मे लडकी को अधजला ही परिजनो ने जला छोड दिया था। क्षेत्र मे उक्त लडकी के जलने पर चर्चा जोर शोर से है।
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …