Breaking News

बहराइच – थाना मोतीपुर से हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्री सभाराज द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वाछिंत/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री रबीन्द्र सिंह , व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय श्री विजय प्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री हेमन्त कुमार गौड़ के कुशल नेतृत्व हमराह टीम के दिनांक 03.09.2018 को देखभाल क्षेत्र मे तलाश वांछित वारण्टी मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना पर मु0अ0सं0 265/18 धारा 302/201 भादवि0 में वांछित अभियुक्त रुदल मौर्या पुत्र अर्जुन मौर्या निवासी ग्राम कसौजी दा0 सर्रा कला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया ।
हत्या का विवरण:- अभियुक्त रुदल की पुत्री का मृतक अरविन्द पुत्र लाला निवासी कसौजी दा0 सर्राकला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच का अवैध सम्बन्ध होने व घटना की रात दोनो को एक साथ आपत्तिजनक हालत मे देखने के कारण अभियुक्त रुदल द्वारा पुलिया पर ले जाकर अरविन्द को डन्डा से मार कर हत्या कर देना । अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल एक अदद डन्डा जो अभियुक्त की निशादेही पर अभियुक्त के घोठ पर बने टीन सेट के ऊपर से आलाकत्ल डन्डा बरामद कराया और जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की इसी डन्डा से मैने अरविन्द की हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1-रुदल मौर्या पुत्र अर्जुन मौर्या निवासी ग्राम कसौजी दा0 सर्रा कला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
गिरफ्तारी टीम-
1-प्र0नि0 हेमन्त कुमार गौड थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
2. उ0नि0 महेन्द सिंह थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
3.का0 सत्यानन्द यादव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
4.म0का0 लक्ष्मी यादव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *