Breaking News

बेतिया;- एनडीआरएफ की टीम द्वारा संत रिमिजियस स्कूल बेतिया में सेफ्टी प्रोग्राम चलाया गया

मोहम्मद रिजवान
बेतिया:- 9वीं वाहिनीं एनडीआरएफ की टीम द्वारा संत रिमिजियस स्कूल बेतिया में सेफ्टी प्रोग्राम चलाया गया।जिसके तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षको को आपदा के समय और आपदा से पूर्व तैयारी के बारे में विस्तार रूप से समझाया गया।एनडीआरएफ के ग्रुप कमांडर जय प्रकाश प्रसाद ने बताया कि हर स्कूल का डिजास्टर प्लान होना चाहिए। जिससे की आपदा के समय अफरातफरी का माहौल न बने।आगे श्री प्रसाद ने बताया कि हर स्कूल में आपदा से निपटने के लिए कुछ टीम बनायी जाए। जिसमे कुछ छात्र व टीचर हो और समय समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन होता रहे। जिससे सबको अपने-अपने काम का पता रहे।साथ ही यह भी बताया गया कि भूकंप आने पर घबराये नही ना ही भागदौड़ करे। अपनी अपनी जगह पर ही टेबल के नीचे छिप जाए और अपने सिर को बचाये झुको ढको पकड़ो की उपाय को अपनावें।इसके साथ ही सड़क दुर्घटना ,हार्ट अटैक,सर्प दंश,बाढ़,खून को रोकना,हड्डी टूटना,आदि विषयों पर काफी विस्तार से बताया गया। मौके पर एनडीआरएफ टीम के कर्मी इंस्पेक्टर राजकुमार मीना,सब इंस्पेक्टर के साहू,मुख्य आरक्षक तिरभुवन तिवारी,आरक्षक दीपू झा,आरक्षक रंजन कुमार दुबे,सहित सैकड़ों की संख्या स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *