Breaking News

देवरिया – बनकटा पुलिस ने हत्यारोपियो को किया गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव

21 अगस्त को सायं समय 19ः00 बजे भड़सर चैराहे पर उमाशंकर राय निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया को मार-पीट कर (लाठी-डन्डें से) गाॅव के ही 01.देवेन्द्र सिंह यादव, 02.दान सिंह यादव, 03.रोहित यादव, 04.रंजित यादव, 05.अमित कुमार राय, 06.ब्रहमा यादव द्वारा हत्या कर दिया गया था। जिसके संबन्ध में थाना बनकटा पर वादनी मृतक की पुत्री नेहा राय निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया की तहरीर पर मु0अ0स0-144/2018 धारा-147,148,149,323,504,506,352,302,34 भादंसं एवं 7 सीएलए एक्ट का अभियोग दिनंाक-23.08.2018 को उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक जनपद-देवरिया द्वारा अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक-29.08.2018 को दोनों टीमें अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी क्षेत्र में मौजूद थी कि मुखबिर कि सूचना पर अभियुक्तगण देवेन्द्र यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी-छितोेैनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया, रंजित यादव पुत्र रामछबिला निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया को अकटही बाजार शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने वाली टीम को उपरोक्त सराहनीय किये जाने पर उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद-देवरिया द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः
01. देवेन्द्र यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी-छितोेैनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया।
02. रंजित यादव पुत्र रामछबिला निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
01. उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह यादव थानाध्यक्ष बनकटा जनपद-देवरिया,
02. उ0नि0 श्री सन्तोष सिंह प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस सेल जनपद-देवरिया,
03. उ0नि0 श्री रामप्रताप यादव थाना-बनकटा जनपद-देवरिया,
04. आरक्षी राहुल सिंह सर्विलांस सेल जनपद-देवरिया,
05. आरक्षी सुधीर मिश्रा सर्विलांस सेल जनपद-देवरिया,
06. आरक्षी राहुल वर्मा थाना-बनकटा जनपद-देवरिया,
07. आरक्षी उपेन्द्र वर्मा थाना-बनकटा जनपद-देवरिया,
08. आरक्षी मनोज गोंड़ थाना-बनकटा जनपद-देवरिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *