बलिया, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती के विशाल प्रांगण में आज हर्षोल्लास के साथ 78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकाश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर भारत माता की आरती की जिसमें अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ 
पूर्व प्रबंधक अनिल सिंह विद्यालय के कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष ताराचंद प्रसाद, बाल कल्याण समिति के मंत्री ओंकार सिंह, विशिष्ट अतिथि आशुतोष तिवारी बेसिक खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज बलिया , शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य ललन प्रसाद , अजय राय आदि उपस्थित थे । प्रधानाचार्य प्रेम शरण मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया व अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की विविधता भरे देश में एकता और अखंडता पूरे विश्व में प्रशंसनीय है भैया/ बहनों को स्वतंत्रता दिवस पर संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि बलिदानियों के त्याग समर्पण और संघर्ष से प्राप्त स्वाधीन भारत में एकता अखंडता को बनाए रखते हुए उनके सपनों का भारत बनाना है। देश की संस्कृति और सभ्यता सुरक्षित रहे इसके लिए आज की युवा पीढ़ी को इसके लिये जागरूक होना होगा।
छात्र संसद के प्रधानमंत्री भैया आतिश दुबे व सेनापति आर्य राय ने पूरे कार्यक्रम में साथ-साथ संलग्न रहे । इस दौरान विद्यालय के भैया/बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अंत में उप प्रधानाचार्य रामकुमार यादव ने आये हुए अतिथियों,पूर्व छात्र भैयाओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन आचार्य हरेन्द्र नाथ मिश्र ने किया।इस अवसर पर समस्त आचार्य ,आचार्या बहन व कर्मचारी बन्धुओं की उपस्थिति रही।