Breaking News

ब्रेकिंग योगापट्टी:- विद्यालय में फहराया गया उल्टा तिरंगा

योगापट्टी:- विद्यालय में फहराया गया उल्टा तिरंगा
योगापटटी (16 अगस्त 2018) प्रखण्ड क्षेत्र के दोनवार पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सहादतपुर में 72वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक के लापरवाही द्वारा उल्टा झंडा फहराने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानाध्यापक जनार्दन मांझी द्वारा उल्टा ध्वजारोहण करने को लेकर स्थानीय बुद्धिजीवियों में रोष व्याप्त है ।
राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने की खबर सुनते ही स्थानीय मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बिस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय के सचिव पति के मौजूदगी में ध्वज को उतरवाया। इस बावत योगापटटी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दुरभाष के माध्यम से बताया की मामला संज्ञान में आया है । जांच होगी और न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *