Breaking News

बगहा:- आग चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बृद्ध व्यक्ति सहित दो गायें जलकर मरे एवं एक बछड़ा बुरी तरह झुलसा

बगहा:- आग चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बृद्ध व्यक्ति सहित दो गायें जलकर मरे एवं एक बछड़ा बुरी तरह झुलसा
बगहा(30अगस्त2018)बगहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 नरईपुर कोरिया टोला के राजकुमार यादव के घर मे आग लगने से दो गायें सहित एक वृद्ध व्यक्ति जलकर मर गए । समाचार के मुताबिक फूस के घर मे राजकुमार यादव के पिता बैधनाथ यादव उम्र 70 वर्षीय सहित दो गायें एवं गाय का एक बछड़ा झोपड़ी मौजूद रहे । और घर मे मच्छर के प्रकोप से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था की गयी थी । अचानक अलाव से घर मे आग लगने से बृद्ध व्यक्ति सहित दो गायें जलकर मर गए। और एक बछड़ा बुरी तरह झुलस गया।
जिसका उपचार स्थानीय पशु चिकित्सा द्वारा कराया जा रहा है लेकिन इसकी भी हालत नाजुक हैं ।वही घटनास्थल पर पटखौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार पहुँचे।उन्होंने बताया कि आधी रात्रि में अलाव से झोपड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति और दो गायें जलकर मर गए।मृत व्यक्ति की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया हैं। वही सीओ राकेश कुमार ने बताया कि दुखद घटना है । पोस्टमार्टम हेतु शव भेजी जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी मुआवजा की राशि उनके परिजनों को दिलायी जाएगी।
 
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *