Breaking News

बिहार: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 30 अगस्त को सीबीआई की विशेष कोर्ट में सरेंडर करेंगे

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 30 अगस्त को सीबीआई की विशेष कोर्ट में सरेंडर करेंगे. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोर्ट में पेशी के बाद लालू प्रसाद को जेल जाना पड़े. इसको लेकर उनके परिवार में मायूसी है.
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में 24 अगस्त को लालू यादव की औपबंधिक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दो दिनों कि अवधि बढ़ाते हुए याचिका को खारिज कर दिया था. साथ ही लालू प्रसाद को 30 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया है. सुनवाई के दौरान लालू के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि हाल में उनका एक ऑपरेशन हुआ है. वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. इसलिए उनकी औपबंधिक जमानत अवधि बढ़ाई जाए |
 
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *