Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 13 at 7.52.51 PM scaled

भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल की 12 वी बैठक

 

प्रत्येक तहसील में एक गांव ‘मॉडल विलेज’ के रूप में होगा विकसित

हर विधानसभा क्षेत्र में एक सघन वन का होगा निर्माण, कोठारी नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट

गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से कार्य पूर्ण करायें– सांसद अग्रवाल

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 08 13 at 7.52.51 PM 1 scaled

भीलवाड़ा, 13 अगस्त। ‘‘भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट” की गवर्निंग काउंसिल की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, आसीन्द विधायक जब्बर सिंह सांखला, माण्डलगढ विधायक गोपाललाल शर्मा, जहाजपुर विधायक गोपीचन्द मीणा, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा एवं नामित ट्रस्टी उपस्थित थे।

बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल की पहल पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की प्रत्येक तहसील में एक गांव ‘मॉडल विलेज’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक मॉडल विलेज के लिए 2 करोड़ का बजट डीएमएफटी के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने सीईओ शिवपाल जाट को मॉडल विलेज में हॉस्पिटल, स्कूल, खेल मैदान, तालाब आदि विकसित करने और सफाई व्यवस्था एवं गांव को हरा भरा बनाकर आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए निर्देशित किया।WhatsApp Image 2024 08 13 at 7.52.51 PM scaled

बैठक के दौरान सांसद अग्रवाल ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें। साथ ही जिम्मेदारी व बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इनका लाभ दिलाया जा सके।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक सघन वन

बैठक में पर्यावरण का ध्यान रखने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक क्षेत्र को सघन वन के रूप से विकसित करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। इसके साथ ही कोठारी नदी के संरक्षण और उसके किनारे के क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर डीएमएफटी के माध्यम से रिवर फ्रंट के विकास करने का निर्णय लिया गया।

सांसद अग्रवाल ने पिछड़े गावों के विकास की बात कही। साथ ही कहा कि डीएमएफटी का पैसा जनता के हित में खर्च हो। बैठक में महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के लिए एक अत्याधुनिक एंबुलेंस विथ वेंटीलेटर खरीदने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान बैठक में सीईओ जिला परिषद शिवपाल जाट, सदस्य सचिव खनि अभियंता चंदन कुमार, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी, एस ई पीडब्ल्यूडी पीआर मीणा, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी, पीएमओ डॉ अरुण गौड़, एडीपीसी समसा योगेश पारीक, सहायक खनि अभियंता सुरेश अग्रवाल,सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *