Breaking News

बगहा:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समरोह के तरफ से जागरण सभा का किया गया आयोजन

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:-बगहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 में कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समरोह के तरफ से शनिवार रात्रि में जागरण सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम व मंच का संचालन दीपक रही ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ माता राधिका व भगवान श्री कृष्ण के वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कर किया गया।कार्यक्रम में पधारी मुख्य अतिथि बगहा नगर परिषद की सभापति जरीना खातून ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए बताई की बगहा वाल्मीकि की तपो भूमि रही है।इस मिट्टी के कण-कण में अध्यात्म का वास है।यहाँ के एक-एक नगरवासी के हृदय में प्रेम-सद्भाव,परोपकार भर हुआ है।बगहा नगरवासी एक दूसरे के धर्म महोत्सव में दूसरे समुदायों के भाई-बहनों ने बढ़-चढकर अपनी सहभागिता दिखाकर आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम किया है जो दूसरे नगरवासी उसका अनुकरण कर रहे है।कार्यक्रम के समापन के बाद सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम,सभापति जरीना खातून ,सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद जुगनू आलम,वार्ड पार्षद सुमन सिंह,मोहमद तयब, राजू सिंह ,सुमन यादव,मोहमद सलीम, इरफान अंसारी सहित दर्जनों भक्तों ने एक साथ पातीं में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *