चलती बाईक का पहिया ब्लास्ट, एक की मौत, एक घायल
अहरौरा थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल लिखनियांदरी पर एक बाईक द्वारा दो लोग वाराणसी से आये। शाम पांच बजे के लगभग घर वापसी के दौरान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित लिखनियांदरी मोड़ के पास चलती बाइक का पिछला पहिया अचानक ब्लास्ट हो गया जिसमें एक की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने एक को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आयी जो बेहोशी की हालत में अपना नाम और हालापता नहीं बता पाया जबकि मृतक के जामा तलाशी से उसका नाम प्रभात उपाध्याय पुत्र अंजनी उपाध्याय उम्र 24 वर्ष निवासी ईश्वरगंगी नाटी ईमली वाराणसी पता चला। परिजनों को पुलिस ने सूचना भेज दी है और शव को अपने कब्जे में ले शव विच्छेदन गृह चुनार भेजने की तैयारी कर रही है और वहीं दूसरी ओर परिजनों में कोहराम मचा रहा।
बाईक के टायर ब्लास्ट होने की जानकारी जहाँ जहाँ पहुंची वहाँ वहाँ के बाईक सवारों के चेहरे की हवाईयां उड़ी थी।
रिपोर्ट हरि किशन अग्रहरिibn24x7news चुनर,मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …