प्रणव तिवारी
IBN24x7news
(उपसम्पादक)
गोरखपुर एसटी-एससी बिल संशोधन के विरोध में आज तमाम संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। सीएम सिटी में भी इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है शहर के प्रमुख बाजार व प्रतिष्ठान बंद है ।
हालांकि सड़कों पर यातायात रोज की तरह सामान्य है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने कर रखा है। इसी क्रम में शहर के मुख्य बाजार गोलघर में सीओ कैंट प्रभात राय और एसओ कैंट रवि कुमार राय अपने दलबल के साथ तैनात हैं।
तमाम दुकानदारों को अपनी दुकानों के आसपास देखा जा सकता है लेकिन माहौल को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने फिलहाल अपनी दुकानों को बंद कर रखा है । अब जैसे जैसे दिन ढलेगा वैसे वैसे बंदी का असर देखने को मिलेगा और तब यह पता लगेगा कि सीएम सिटी में बिल संशोधन के विरोध का कितना असर पड़ा।
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …