Breaking News

देवरिया – बनकटा पुलिस द्वारा हत्या के एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री एन.कोलांची द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना बनकटा पुलिस द्वारा हत्या के एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः-* दिनांक-21.08.2018 को सायं समय 19ः00 बजे भड़सर चैराहे पर उमाशंकर राय निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया को मार-पीट कर (लाठी-डन्डें से) गाॅव के ही 01.देवेन्द्र सिंह यादव, 02.दान सिंह यादव, 03.रोहित यादव, 04.रंजित यादव, 05.अमित कुमार राय, 06.ब्रहमा यादव द्वारा हत्या कर दिया गया था। जिसके संबन्ध में थाना बनकटा पर वादनी मृतक की पुत्री नेहा राय निवासी-छितौनी थाना-बनकटा जनपद-देवरिया की तहरीर पर मु0अ0स0-144/2018 धारा-147,148,149,323,504,506,352,302,34 भादंसं एवं 7 सीएलए एक्ट का अभियोग दिनंाक-23.08.2018 को उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक जनपद-देवरिया द्वारा अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में दिनांक-29.08.2018 एवं 04.09.2018 को दोनों टीमों द्वारा तीन अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। शेष तीन अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु आज *दिनांक-06.09.2018 को थानाध्यंक्ष बनकटा श्री देवेन्द्रअ सिंह यादव मयहमराह उ0नि0 राम प्रताप यादव का0 मनोज कुमार गोड का0 उपेन्द्र कुमार* पुलिस बल के साथ थाने से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र रोकथाम अपराध तलाश वांछित अभियुक्तगणों की गिरप्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना पर अभियुक्त *अमित कुमार राय पुत्र अरूण कुमार राय नि0 ग्राम छितौनी थाना बनकटा जनपद देवरिया* को सोहनपुर तिराहा मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शेष दो अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश आदि की कार्यवाही की जा रही है, अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
*02. थाना बनकटा पुलिस द्वारा 03 कि0ग्रा0 गाॅजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः-* आज दिनांक-06.09.2018 को उ0नि0 लाल बिहारी मय हमराहीगण कां0बब्बन रराय व कां0 महेश भारती थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र रामपुर बुजुर्ग में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर *03 कि0ग्रा0 गांजा* के साथ अभियुक्त *अजीत कुमार सिंह उर्फ जड़ी पुत्र धुप सिंह नि0ग्राम-जंजीरहा थाना-बनकटा जनपद-देवरिया* को रामपुर बुजुर्ग तिराहे के पहले सड़क के किनारे से गिाफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *