पटना में इनकम टैक्स का छापा देखिये कहा
PATNA – इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां सृजन घोटाले को लेकर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की छापेमारी रेखा मोदी के आवास पर जारी है। रेखा मोदी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की बहन है और उनके तार सृजन घोटाले से जुड़े होने की बात सामने आयी थी।
रेखा मोदी पर आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक के जरिए आभूषणों की खरीद की। रेखा मोदी के एसपी वर्मा रोड के सरस्वती अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में आयकर की टीम छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस की टीम भी आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूद है।
एसपी वर्मा रोड के सरस्वती अपार्टमेंट में रेखा मोदी के ठिकाना पर इनकम टैक्स की छपेमारी, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की भी की गई है तैनाती।। सृजन घोटाले से सम्बंधित मामला बताया जा रहा है।वही आपकी बता दे कि पटना के कंकड़बाग में जलान शॉप में भी इनकम टैक्स कर रही है ,,छापेमारी,,लेखा जोखा का भी लिया जा रहा है ब्यौरा।
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना
Tags पटना
Check Also
पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …