Breaking News

नरकटियागंज:-रेलवे की बड़ी लापरवाही हादसा टली

नरकटियागंज:-रेलवे की बड़ी लापरवाही हादसा टली
नरकटियागंज : आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जानेवाली सप्तक्रांति 12558 सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहले से इंजन खड़ा था। इसके बावजूद सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को सिग्नल दे दिया गया. इसे देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, चालक ने सूझबूझ से कुछ दूर पर ही ट्रेन खड़ी कर दी. इससे ट्रेन पहले से खड़े इंजन से टकराने से बच गयी. समस्तीपुर के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने मामले की जांच सौंप दी है।इसको लेकर रेलवे कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *