Breaking News

झाँसी – छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट कर भागे बदमाश

ब्यूरो चीफ झाँसी।
झाँसी 31 अगस्त। झांसी से दिल्ली की ओर जा रही छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति को बदमाशों ने अपना निशाना बना दिया। बदमाशों ने पहले तो सोये हुए यात्रियों के पर्स चोरी किए और बाद में वातानुकूलित कोच की महिला यात्री के गले से जंजीर खींच ली। विरोध करने पर आसपास के यात्रियों के साथ मारपीट कर दी और चैंन पुलिंग कर फरार हो गए। इसके बाद भी बदमाशों का मन नहीं भरा तो उन्होंने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पर पथराव भी किया। जिससे दो यात्री चोटिल हो गए।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए
शहडोल से दिल्ली जा रहे अंकित कुमार ने बताया कि ट्रेन जैसे ही झांसी से दिल्ली की ओर से रवाना हुई तभी बदमाशों ने चैन पुलिंग कर दी। जिसे यात्रियों ने नजरअंदाज किया, इस दौरान बदमाशों ने बी4 और ए2 कोच में सो रहे यात्रियों के पर्स चोरी करना शुरु किया। इसके बाद हरसिमरत कौर नाम की महिला के गले से चेन और उसका पर्स निकालने लगे। महिला की नींद खुल गई और उसने चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसके बाद कोच के लोगों के विरोध करने पर बदमाश ट्रेन से उतरने लगे। यात्रियों ने जब उनका पीछा करना चाहा तो बदमाशों ने कोच पर पत्थरबाजी करना शुरु कर दिया। और अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए।ललितपुर से दिल्ली जा रहे रविन्द्र नाम के रेल यात्री बदमाशों की ओर से की गई पत्थरबाजी में घायल हो गए। रविन्द्र सहित घायल हुए दो यात्रियों का इलाज ग्वालियर स्टेशन पर किया गया। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत की कार्यवाही छत्तीगढ़ के हजरत निजामुद्दीन पहुंचने पर की गई। घटना के बाद से रेल यात्रियों में दहशत का माहौल है। अंधेरे के कारण बदमाश भाग जरुर गए, लेकिन उस वक्त हुई पत्थरबाजी से साफ हो गया कि बदमाशों के भीतर कानून का किसी भी तरह का खौफ नहीं है।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *