Breaking News

हाजीपुर( वैशाली), बिहार-बिहार सरकार अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें – नरेन्द्र कुमार सिंह

हाजीपुर( वैशाली), बिहार।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वैशाली जिला संगठन की बैठक दिग्घी कला पूर्वी हाजीपुर स्थित पत्रकार संजीव कुमार के आवासीय परिसर में हुई। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान संगठन के विकास एवं पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से मांग किया कि बिहार सरकार अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें और पत्रकारों को सुरक्षा देने का निर्देश स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे। बैठक के दौरान हाल में हत्या के शिकार हुए बेगूसराय के पत्रकार प्रशांत किशोर के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने सरकार से दिवंगत प्रशांत किशोर के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, उनके आश्रित को 25 लाख का मुआवजा एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग किया।
बैठक में मुख्य रूप से कौशल किशोर सिंह, संजीव कुमार, प्रकाश चंद्रा, चंद्रशेखर कुमार, संजीत कुमार, नरोत्तम कुमार, अजित कुमार उर्फ पवनदेव यादव, भिखारी सिंह, राहुल कुमार आदि दर्जन भर पत्रकार शामिल थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *