Breaking News
comp 1 2 1744609618 zqpKiA

हर्षा रिछारिया बोलीं- ये तपस्या मुझे कहीं तो लेकर जाएगी:भगवान निराश नहीं करते; मथुरा में टीका लगाकर पदयात्रा में पहुंची मुस्लिम युवती

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने सोमवार सुबह वृंदावन से संभल के लिए पदयात्रा शुरू की। हर्षा बांके बिहारी का जयकारा लगाते हुए वृंदावन से निकलीं। साधु-संत और सैकड़ों समर्थक उनके साथ चले। समर्थकों ने साधु-संतों और हर्षा पर फूल बरसाए। इस बीच दैनिक भास्कर ने हर्षा से पूछा कि कड़ाके की धूप है…कितनी कठिन तपस्या मानती हैं? इस पर हर्षा ने कहा- ये तपस्या मुझे कहीं तो लेकर जाएगी। क्योंकि ईश्वर अपने बच्चों को कभी निराश नहीं करते। हम जिस भावना के साथ ये यात्रा कर रहे हैं वो सफल होगा। इससे पहले मंदिर में हर्षा की चप्पल गुम हो गई। इस पर वह नंगे पैर ही चल पड़ीं। उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान के पास रहने वाली अलीशा खान भी टीका लगाकर पहुंचीं। वह नकाब पहने थीं। अलीशा का कहना है, सनातन में महिलाओं का सम्मान है। हमारे यहां यह सब नहीं है। लड़कियों को बंद रखा जाता है। सनातन में लड़कियों को लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है। अलीशा ने 8 महीने पहले सचिन से लव मैरिज की है। पदयात्रा वृंदावन से शुरू होकर 175 किमी की दूरी तय कर 20 अप्रैल को संभल पहुंचेगी। 21 अप्रैल को यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए-

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …