Breaking News

हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों की वेतन की समस्या लगातार बरकरार है:टीकाराम शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:होटल राजहंस सूरजकुंड में हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की गेट मीटिंग प्रधान मुरारीलाल की अध्यक्षता में सम्मपंन हुई। मंच का संचालन डिगमबर सिंह ने किया। मीटिंग में मोटेल सनबर्ड, लेकव्यू हट्स,हर्मीटेज हट्स, बड़खल लेक,मैगपाई, गोल्फ़क्लब,नाहरसिंह महल और शमां गुरुग्राम के कर्मचारियों ने भाग लिया। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान सुरेश नोहरा व महासचिव सुभाष देसवाल उप महासचिव युद्धवीर सिंह प्रेस सचिव टीकाराम शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने निगम के बेस क़ीमती कोंपलेक्शों को बेचने की जो मंशा पाल रखी उसे कभी पूरी नही होने देंगे। सातवें पे कमीशन का हाउस रेंट अभी तक नही मिलने पर करमचारियों को हज़ारों का नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों के सेवा नियम नही बनने के कारण पदोन्नति नही हो पा रही हैं। कर्मचारियों की वेतन की समस्या लगातार बरक़रार है। त्योंहार शुरू हो गए मगर कर्मचारियों को दो महीने का वेतन अभी तक नही मिला है। कैशलेश मेडिकल सुविधा, ख़ाली पड़े पदों को भरने,रिटायर कर्मियों का हिसाब किताब समय पर देने, एलटीसी,कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने आदि मांगें वक्त रहते हुए पूरी नही हुई तो 30 अक्तूबर को पर्यटन मंत्री के आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मीटिंग को संगठन सचिव लच्छीराम, कार्यालय सचिव विरेंदर शर्मा, अशोक कुमार,मामराज, कल्लूराम,प्रह्लाद सिंह,सतबीर, गुरुग्राम के ब्लॉक सचिव रामनिवास ठाकरान आदि नेताओ ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *