Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का होगा सम्मान

Ibn news Team IMG 20251207 WA0012

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

 

सलेमपुर, देवरिया। सामाजिक कार्यों में बेहतर भागीदारी निभाने वाले तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का हर साल सम्मान किया जाएगा।उक्त बातें नगर के हरैया वार्ड स्थित पत्रकार भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन की बैठक को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र ने कहा।उन्होंने कहा कि यह संगठन सामाजिक कार्यो के साथ ही पत्रकार साथियों के हित के लिए दृढ़ संकल्पित है।जिला मंत्री बैठक के प्रभारी सुरेश कुमार पांडेय ने कहा की यह संगठन निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारों का संगठन है। प्रभारी केपी गुप्त ने कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारों को सजग होकर पत्रकारिता करनी होगी।क्योंकि यही एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर आमजन को विश्वास है। जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर पत्रकार का दायित्व बनता है कि वह समाज के सभी वर्गों का ख्याल बिना भेदभाव के रखे। आनन्द प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि आज जरूरत है कि संगठन और गतिशील हो। बैठक को अवधनारायण मिश्र,रत्नेश यादव, डॉ धर्मेंद्र पांडेय,राकेश यादव, विपिन जायसवाल, अनिल मिश्र, युगेश तिवारी, राजेन्द्र बहादुर सिंह, चंद्रकेश चौरसिया, फैज इनाम,अनूप उपाध्याय, संतोष सिंह,वीरेन्द्र तिवारी, अनिल दूबे,यादवलाल कुशवाहा, आफताब अहमद,प्रभात श्रीवास्तव, शशांक भूषण मिश्र, सुधीर पांडेय, कालिका तिवारी,अजय दूबे वत्स,वीरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …