Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – मृत लेखपाल आशीष कुमार के पिता को ढांढस बंधाते हुए भावुक हुए अजय राय

Ibn news Team

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर (देवरिया)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को मृत लेखपाल आशीष कुमार के घर पहुंचे, जहाँ उनके पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। लेखपाल आशीष के पिता बाबूलाल उन्हें देखते ही गले लगकर फफक पड़े। यह देखकर अजय राय भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं सके।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि “इस संकट की घड़ी में हम सदैव आपके साथ हैं। जब भी आपकी आवश्यकता होगी, हम हर कदम पर खड़े मिलेंगे।”

कांग्रेस नेता और लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी। इस पर अजय राय ने कहा कि “इस सरकार में किसी भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है, लेकिन हम इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे।”IMG 20251209 WA0009

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …