Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – किसान कांग्रेस का जत्था बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना

Ibn news Team

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20251031 WA0009

सलेमपुर, देवरिया। बिहार चुनाव में महागठबंधन व कांग्रेस के प्रत्याशीयों के चुनाव प्रचार के लिए किसान कांग्रेस का जत्था किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में बिहार रवाना हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने इस जत्था को कांग्रेस कार्यालय से रवाना किया। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय शुक्ल व विजयशंकर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा। किसानों के हित के लिए जो भी योजनाएं बनी है वह कांग्रेस की ही देन है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा व खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा गया है। जनपद से और कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ लगे हुए हैं। प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश मिश्र अंशु ने कहा कि बिहार व पूरे देश की जनता भाजपा की सरकार से परेशान हो गई है अब मुक्ति चाहती है।बिहार जाने वाले में प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव सोनू, परमानन्द प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …