Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – अधिवक्ताओं, फरियादियों और आम जनमानस में दिखा फार्म भरने में लिए उत्साह

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20260208 WA0002
सलेमपुर,देवरिया। यूजीसी रेगुलेशन में सवर्ण वर्ग के लोगों के साथ विभेद करने वाले कानून व अन्य अन्यायपूर्ण कानूनों को समाप्त करने हेतु समान न्याय संघर्ष समिति के नेतृत्व में सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे “मांगपत्र अभियान”  भरने के क्रम में आज छठवें दिन तहसील परिसर में कैंप लगाया जहां लगभग 1400 लोगो ने अपनी बात राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए मांगपत्र भरा।
यह मांगपत्र आगामी 16 फरवरी को देवरिया के चंडिका छात्रावास के मैदान में होने वाले महापंचायत के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को जिला प्रशासन द्वारा भेजा जाएगा। इसी को लेकर समिति के सदस्यों ने अपने मांगो से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव को सौंपा।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को समाज को तोड़ने वाला बताया। सदस्यों ने आम लोगों से यूजीसी बिल के विरोध में संवाद करते हुए मांग पत्र भरने के लिए प्रेरित किया।
आज मांगपत्र भरवाने वालो में प्रमुख रूप से अमित सिंह बबलू, चंद्रभूषण पांडेय,रवि प्रकाश मिश्र छोटे, नित्यानंद उपाध्याय, अजय मिश्र पुल्लू, सच्चिदा सिंह राना,अरुण कुमार मिश्र, डा0 दीपक सिंह, बालमुकुंद मिश्र, मानवेंद्र तिवारी, अमित तिवारी,आस्तिक तिवारी, नवीन मिश्रा, सुमित मिश्र, सुनील तिवारी,ज्ञान चंद्र मिश्र, अजीत सिंह, वाचस्पति त्रिपाठी, शिवम मिश्र, अमित दुबे, विकास मिश्र, गौरव सिंह करणी सेना, शाश्वत सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …