Breaking News
WhatsApp Image 2026 02 07 at 9.16.50 PM

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा,लोगों को बचाने में पुलिस इंस्पेक्टर की हुई मौत,कई घायल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में दो हादसों ने लोगों को दुखी कर दिया। मेला परिसर में लगा एक झूला टूटता देख वहां खड़े लोगों को बचाने पहुंचे एक इंस्पेक्टर की इस हादसे में जान चली गई। वहीं,दुर्घटना में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले दोपहर के समय मेले का दूसरे नंबर का प्रवेश द्वार गिर गया था। इससे वहां मौजूद एक बच्चा और एक अधेड़ घायल हो गए थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक,एम्यूजमेंट पार्क में झूले के पास ड्यूटी दे रहे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की इस हादसे में जान चली गई।

बताया जा रहा है कि झूला पहले बायीं तरह तरफ गिराता दिखा। हादसे को भांपते हुए इंस्पेक्टर जगदीश ने जैसे ही वहां खड़े लोगों को हटाने की कोशिश की तो झूला एकाएक दायीं तरफ झूक गया और झूले और प्लेटफॉर्म के बीच में इंस्पेक्टर की गर्दन आ गई। इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बीके अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक राजेश नाम का पुलिसकर्मी भी है।

फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा भी जानकारी मिलते ही मेला परिसर पहुंचे। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बड़े हादसे के बाद मची अफरातफरी को देखते हुए सूरजकुंड मेले में शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मेला परिसर में बनाए गए मुख्य चौपाल के मंच पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति होने वाली थी। वहीं,सप्ताहांत को देखते हुए मेले का लुत्फ लेने पहुंचे लोग भी अपने घर रवाना होने लगे।

➡️सूरजकुंड मेले में शाम साढ़े 4:00 बजे एक झूला टूटने से करीब 13 लोग घायल हुए हैं। वहीं,एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की लोगों को बचाने का प्रयास करते हुए जान चली गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मेले में झूला लगाने वाले व्यापारी पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयुष सिन्हा,डीसी,फरीदाबाद।
➡️फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शनिवार को दो हादसे हुए। एक झूले के टूटने से लोगों को बचाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की जान चली गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इससे पहले,मेले का दूसरा प्रवेश द्वार गिरने से एक बच्चा और एक अधेड़ घायल हुए थे। इन घटनाओं के बाद शाम का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया,जिससे मेले में अफरातफरी मच गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …