Breaking News
Screenshot 20241106 090600

वाराणसी – पीएम के चुनाव क्षेत्र मे बाप ने बरसायी गोलिया पत्नी पुत्रो व बेटी को भून डाला मचा हडकंप

Screenshot 20241106 090600

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

*तांत्रिक के बहकावे मे आये युवक ने पत्नी व 3 बच्चों को मारी गोली नृशंस हत्याकाण्ड से दहशत*

वाराणसी। भदैनी इलाके में एक युवक ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़ कर भागा हुआ है।

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सूचना पाकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर है। भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र व सुबेंद्र के साथ रहता था। मंगलवार को पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा खुला नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और राजेंद्र के घर गई तो नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

वहीं, राजेंद्र घर से गायब था। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक का कहना था कि उसकी प्रगति की राह में उसकी पत्नी और बच्चे बाधक हैं। इसी वजह से राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है। पुलिस राजेंद्र के साथ ही तांत्रिक की भी तलाश शुरू कर दी है। राजेंद्र हत्या के मामलों में पहले भी जेल में रह चुका है।

उसके मकान में तकरीबन 20 किरायेदार रहते हैं। वह देसी शराब ठेका का संचालक भी है। दूसरी तरफ, पुलिस और जानकारी इकट्ठा करने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पहले भी आरोपी राजेंद्र गार्ड के साथ कई हत्याएं कर चुका है। वह जेल में सजा काटकर आया है।

यह उसकी दूसरी पत्नी थी। वहीं, मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी पहुंच गए। पूछताछ के साथ ही भेलूपुर पुलिस आरोपी राजेंद्र गुप्ता का और इतिहास खंगाल रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि वह तांत्रिक कौन था जिससे राजेंद्र मिलता-जुलता था।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *